- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र में उनियारा ब्लॉक के आठवीं बोर्ड परीक्षा केंद्रों का ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हरिराम मीणा ने औचक निरीक्षण किया। हरिराम मीणा ने प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र अलीगढ़, उनियारा, ककोड़,बनेठा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शांतिपूर्ण परीक्षा चल रही थी। किसी प्रकार के नकल का प्रकरण सामने नहीं आया। परीक्षा पूर्ण पारदर्शिता के साथ संचालित हो रही थी। बच्चों ने बताया कि संस्कृत का पेपर अच्छा एवं रोचक था। परीक्षा की पूर्ण समाप्ति पर अधिकांश बच्चे खुश नजर आए।
- Advertisement -


















































