बस्ती के बच्चों को पढ़ने को किया प्रेरित, प्रोत्साहन को शिक्षण चार्ट आदि वितरित किए

0
162
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

बीकानेर से विजय कपूर की रिपोर्ट
बीकानेर| सर्व समाज जनसेवक संगठन द्वारा शहर की विभिन्न कच्ची बस्तियों के बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया| संस्थान की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्पिता गुप्ता ने बच्चों से कहा कि अगर आर्थिक तंगी के कारण वो शिक्षा नही प्राप्त कर पा रहे तो उनके चैरिटेबल स्कूल में दाखिला ले सकते हैं जहां किताबें यूनिफॉर्म नि:शुल्क दी जाएगी।संभाग उपाध्यक्ष प्रिया भार्गव व सचिव स्नेहा शर्मा ने कहा हमारा उद्देश्य प्रत्येक बच्चा शिक्षित बने क्योंकि यही हमारे देश का भविष्य है ।संगठन मंत्री सौरभ बंसल, कोषाध्यक्ष कृष्णा पाणेचा, मीडिया प्रभारी विजय कपूर तनवीर हुसैन ने उपस्थित सभी अभिभावकों को शिक्षा का जीवन मे महत्व समझाया व बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर संस्थान द्वारा बच्चों को शिक्षण चार्ट, वस्त्र,जूते, चप्पल, चिप्स, बिस्कुट, केले आदि वितरित किए गए।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here