बनवाड़ा में भगवान पशुपतिनाथ का दुग्ध अभिषेक, वैदिक अनुष्ठान संपन्न

0
27
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

पीपलू (टोंक)। (अजय राज नवरंगपुरा) उपखंड क्षेत्र पीपलू के बनवाड़ा गांव स्थित त्रिमूर्ति पंचमुखी काले हनुमान मंदिर में अमावस्या के अवसर पर धार्मिक आयोजन किया गया।

इस दौरान भगवान पशुपतिनाथ का दुग्ध अभिषेक ज्योतिषाचार्य राजेंद्र शास्त्री के सानिध्य में विधिवत रूप से किया गया। वहीं एकादश ब्राह्मणों द्वारा मां भगवती, पीतांबरा एवं बगलामुखी देवी का स्वालक्ष अनुष्ठान संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम में बाहर से आए यजमानों की भी उपस्थिति रही। मंदिर परिसर में पूरे आयोजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण और धार्मिक वातावरण बना रहा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here