बालोतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 47.585 किलो डोडा सहित तस्कर गिरफ्तार

0
134
- Advertisement -

बालोतरा पुलिस ने ऑपरेशन विषभंजन के तहत 47.585 किलो डोडा किया जब्त

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

बालोतरा से वीरमदेव  की रिपोर्ट

 बालोतरा।बालोतरा पुलिस ने ‘‘ऑपरेशन विषभंजन’’ के तहत नशाखोरी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पचपदरा थाना क्षेत्र में दबिश देकर पुलिस ने 47.585 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया और एक आरोपी तस्कर निंबाराम को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की योजना और नेतृत्व

यह कार्रवाई राजेश मीणा, महानिरीक्षक पुलिस, जोधपुर रेंज के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हुई। पुलिस अधीक्षक, बालोतरा, रमेश (IPS) के मार्गदर्शन औरअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपालसिंह भाटी (RPS) तथावृताधिकारी अशोक जोशी (RPS) की सुपरविजन में थानाधिकारी अमराराम खोखर और डीएसटी प्रभारी इमरान खान की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की।

घटना कैसे हुई

20 अगस्त 2025 को पचपदरा थानाधिकारी को सूचना मिली कि निंबाराम निवासी चैकड़ियों की ढाणी, गोल की रहवासी ढाणी में भारी मात्रा में डोडा पोस्त छुपाकर रखा गया है। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस ने दबिश दी और तलाशी के दौरान तीन कट्टों में 47.585 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ।

आरोपी निंबाराम को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया और मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।

तरीका वारदात

आरोपी निंबाराम की ढाणी रेगिस्तान के दुर्गम इलाके में स्थित थी, जहाँ सामान्य वाहनों का पहुँचना भी मुश्किल है। कुख्यात तस्कर खुमाराम ने इस दुर्गमता का लाभ उठाते हुए निंबाराम को लालच दिया।

खुमाराम डोडा पोस्त को निंबाराम के घर पर छुपाकर रखता था और उसे ₹10,000-₹15,000 प्रतिमाह देता था।हाल ही में खुमाराम अपने ब्रेज़ा वाहन से डोडा पोस्त छोड़कर भागा था, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत दबिश दी।

मौके से स्कॉर्पियो गाड़ी की निकाली गई सीटें भी बरामद हुईं, जिनका उपयोग छिपाकर माल ढोने के लिए किया जाता था।

गिरफ्तार आरोपी

निंबाराम पुत्र टीकमाराम (उम्र 24 वर्ष, जाति प्रजापत, पेशा सिलाई कार्य, निवासी चैकड़ियों की ढाणी, गोल थाना पचपदरा, जिला बालोतरा को डोडा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया।

पुलिस टीम

कार्रवाई में थानाधिकारी अमराराम खोखर, डीएसटी प्रभारी इमरान खान सहित 20 से अधिक पुलिसकर्मियों ने अहम भूमिका निभाई।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here