बारिश में टूटा खेतों का रास्ता, ट्रैक्टर ले जाना मुश्किल

0
182
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पादूकलां। राईको की ढाणी से बेरी की ओर जाने वाला एकमात्र रास्ता बारिश में कट गया है। इससे किसानों को खेतों तक पहुंचने में भारी दिक्कत हो रही है। खेती का समय चल रहा है। खेतों में ट्रैक्टर से काम हो रहा है। लेकिन रास्ता बंद होने से ट्रैक्टर खेतों तक नहीं पहुंच पा रहे।किसानों ने बताया कि कई बार रास्ते की मरम्मत की मांग की गई। इसके बावजूद अब तक कोई सुधार नहीं हुआ।

अब हालात ऐसे हो गए हैं कि खेतों तक पहुंचने के लिए भी जद्दोजहद करनी पड़ रही है।किसान गजेंद्र लौरा ने कहा कि यही एक रास्ता है जिससे खेतों तक पहुंचा जा सकता है। अब यह रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है। भारी बारिश से रास्ते में बड़ा गड्ढा बन गया है। इससे आदमी और जानवर दोनों को परेशानी हो रही है।हर साल सड़कों के नाम पर लाखों रुपए खर्च करती है। इसके बावजूद किसानों की परेशानी को नजरअंदाज किया जा रहा है। रास्ता जल्द नहीं बना तो खेती पर असर पड़ेगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here