आँगई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

0
42
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

बुदुआ के ताल के पास दबिश, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

सरमथुरा (धौलपुर)।
आँगई थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों पर नकेल कसते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की हुई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस को यह सफलता मुखबिर से मिली सूचना पर मिली, जिसके आधार पर थाना इलाके के बुदुआ के ताल के पास दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी को मौके से दबोच लिया गया।


गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोनू कहार निवासी हनुमान पाड़ा, मंडरायल के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने की आशंका जताई जा रही है।


पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी

यह पूरी कार्रवाई डीएसपी नरेंद्र मीणा के सुपरविजन में थाना प्रभारी संतोष शर्मा के नेतृत्व में की गई।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here