- Advertisement -
लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
भरतपुर। भरतपुर में नगर निगम की टीम ने बुधवार सुबह एक बार फिर अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। यह अतिक्रमण छत्रभान नामक व्यक्ति द्वारा नगर निगम की जमीन पर किया गया था।
जानकारी के अनुसार, नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार अंतिम नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन अतिक्रमणकारी ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद निगम प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बुलडोज़र (पीला पंजा) चलाया।
बताया जा रहा है कि जिस भूमि पर अतिक्रमण किया गया था, उसकी बाजार कीमत करीब 10 से 15 करोड़ रुपए के बीच है।
यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई और आईएएस भानु प्रताप के नेतृत्व में की गई। निगम प्रशासन का कहना है कि शहर की सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
- Advertisement -

















































