अष्टानिका महामंडल विधान के समापन पर लवाजमे के साथ निकाला जुलूस

0
220
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
शहर में जैन समाज के चल रहे अष्टानिका महामंडल विधान के समापन पर मुनि निपुर्णनंदी महाराज के संघ के सानिध्य में भव्य लवाजमे के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस में पांच हाथी, पांच घोड़ा, बग्गी, तीन बैण्ड, भांगड़ा के साथ श्री जी को रथ पर विराजमान कर जुलूस निकाला गया। जुलूस में बालिका मंडल, नवयुवक मंडल, महिला मंडल के साथ जैन समाज के अग्रवाल, सरावगीय, पोरवाल समाज के अतिरिक्त अन्य समाज के लोगों ने भी जुलूस में भाग लिया। जुलूस में घोड़ा, हाथी, बग्गी की बोली लगाने वाले यजमानों को ससम्मान बिठाया गया। जुलूस गढ़ पैलेस से प्रारंभ होकर कटलागेट, सदर बाजार, न्यू मार्केट, सरदार सर्किल ,बस स्टैंड होते हुए वापस गढ़ पैलेस पहुंचा।

जुलूस पर जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर श्री जी की आरती उतारी। रघुनाथ मंदिर के आगे ड्रोन से व मशीन से पुष्प वर्षा आकर्षण के केंद्र रहे। बैंड बाजें की धुन पर युवा, महिलाएं, बालिकाएं, पुरुष नाचते हुए गुरुदेव के जयकारे हुए चल रहे थे।जुलूस के स्वागत के लिए लोगों ने जगह-जगह स्वागत द्वार बनाकर शीतल पेयजल, आइसक्रीम,ड्राई फ्रूट की व्यवस्था की। जुलूस में हजारों की संख्या में उनियारा सहित नैनवा, टोंक,पलाई, बनेठा,ककोड, सवाई माधोपुर के जैन समाज के लोग शामिल हुए।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here