अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के उपलक्ष में कुरज में गोष्टि का आयोजन

0
305
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

राजसमन्द (गौतमशर्मा)। जिले के कुरज ग्राम पंचायत परिसर में महिला दिवस सप्ताह के अन्तर्गत बुधवार को दोपहर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गोष्ठी का आयोजन जतन संस्थान द्वारा किया गया जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता विषय विशेषज्ञ रेलमगरा से सुमित्रा मेनारिया, मुख्य अतिथि राजीविका से श्याम लाल तेली ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर विशिष्ट अतिथि ग्राम विकास अधिकारी जितेंद्र मीणा,ग्राम रोजगार सहायक लादू लाल लोहार जागरूक मंच सदस्य कैलाश गिरी गोस्वामी ने की अतिथियों का स्वागत किया गया कार्यक्रम में महिला हिंसा के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार महिलाओं को समाज द्वारा प्रताड़ित किया जाता है और ऐसा होने पर सरकारी से कैसे सहायता ले सकते हैं, इस जागरूकता अभियान की जानकारी को समाज तक पहुंचाना है जिससे किसी महिला के साथ हिंसा नहीं हो सके कार्यक्रम में उपसरपंच केसर खटीक, वार्डपंच, रुकमणी खटीक, ए.एन.एम. सीता रैगर, रतन अहीर, दिनेश रैगर, सुनीता रैगर, मधु गिरी गोस्वामी आदि ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थी कार्यक्रम का संचालन जतन संस्थान के शम्भु लाल वैष्णव ने किया।

- Advertisement -
Previous articleउड़न दस्तों के संयोजकों की कार्यशाला आयोजित
Next articleभाजपा गंगाशहर मंडल कार्यालय का उद्घाटन
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here