लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
उनियारा – (सत्यप्रकाश मयंक) शहर के मिडिल स्कूल में डिग्गी कल्याण पदयात्रा समिति की ओर से अन्नकूट प्रसादी का भव्य आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल सैनी ने बताया कि भगवान डिग्गी कल्याण जी को मालपुए, पूड़ी, रामभाजो और दाल का भोग लगाया गया।
भक्तों को पंगत में बैठाकर प्रसादी ग्रहण कराई गई। इस अवसर पर डिग्गी कल्याण जी की भव्य झांकी सजाई गई, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की सफलता के लिए कार्यकर्ता सुबह से ही तैयारियों में जुटे रहे। आयोजन को सफल बनाने में अशोक जैन, शंकर लाल ठाडा, नमो नारायण गौतम, अविनाश गोयल (सुरेंद्रनगर), प्रहलाद सैनी, रमेश जांगिड, फत्तू जैन, कन्हैया ठाडा, जोनी गुप्ता, हेमन्त कासलीवाल और महिला मंडल सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने विशेष योगदान दिया।
इस मौके पर पूरे वातावरण में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।


















































