‘अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन’ आयोजित

0
24
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

भरतपुर। भरतपुर जिला अग्रवाल महासभा के तत्वावधान में 22 फरवरी 2026 को प्रातः 10:30 बजे काली बगीची स्थित गिरीश रिसोर्ट में ‘अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन’ का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन जिलाध्यक्ष सीए अतुल मित्तल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक विजय बंसल, भरतपुर की सहायक कलेक्टर पायल जैन, परिचय सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन, महामंत्री मुकेश सिंघल तथा महिला महामंत्री बबीता अग्रवाल उपस्थित रहे।

पूर्व विधायक विजय बंसल ने समाज की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि अग्रवाल समाज सदैव राष्ट्र निर्माण एवं सेवा कार्यों में अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा कि परिचय सम्मेलन जैसे मंच न केवल वैवाहिक चयन को सरल बनाते हैं, बल्कि आपसी संवाद और मेल-जोल से समाज की जड़ों को और अधिक सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी गौरवशाली परंपराओं को सहेजने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष सीए अतुल मित्तल ने युवक-युवती परिचय सम्मेलन की रूपरेखा एवं उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने अपने संबोधन में विवाह आयोजनों में बढ़ती फिजूलखर्ची पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आधुनिकता के नाम पर होने वाला अपव्यय रोकना आवश्यक है तथा सादगीपूर्ण और संस्कारयुक्त विवाह को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

सम्मेलन में समाज के गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों एवं युवाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। आयोजन को सफल बनाने में महासभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here