अजमेर में नमो युवा रन और अस्मिता योगासन लीग का आयोजन

0
35
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

अजमेर। संवाददाता : नितिन मेहरा

सेवा पखवाड़े के तहत अजमेर में भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर इकाई द्वारा आयोजित नमो युवा रन मैराथन और अजमेर योगासन खेल संघ द्वारा आयोजित अस्मिता योगासन सिटी लीग का आयोजन हुआ।

इस अवसर पर देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना ने युवाओं के बीच सहभागिता करते हुए उन्हें राष्ट्र सेवा और योग की महत्ता पर प्रेरक संदेश दिया।

“खेल और योग से होगी पहचान” – भड़ाना

भड़ाना ने कहा कि नमो युवा रन केवल दौड़ नहीं है, बल्कि यह युवा शक्ति, संगठनात्मक एकता और राष्ट्र निर्माण की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे ऊर्जा, जोश और सकारात्मक सोच के साथ समाज और देशहित में अपनी भूमिका निभाएं।

योग है भारतीय संस्कृति की आत्मा

अस्मिता योगासन सिटी लीग में भाग लेकर भड़ाना ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की आत्मा है।

  • योग तन-मन को स्वस्थ रखने में सहायक है।

  • यह जीवन में अनुशासन, संतुलन और एकाग्रता की भावना विकसित करता है।

उन्होंने योग के क्षेत्र में युवाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना करते हुए आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि “खेल से ही है पहचान” का संदेश निश्चित रूप से युवा वर्ग को नई दिशा देगा।

बड़ी संख्या में युवाओं की सहभागिता

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा प्रतिभागी, योग प्रशिक्षक, पदाधिकारी, खिलाड़ी और योग अभ्यासी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here