अग्र एकता मंच ने पेश किया अपना विजन

0
135
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

चुनाव बाद की योजनाओं पर डाला प्रकाश

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल)
अग्रवाल समाज संपत्ति ट्रस्ट, भीलवाड़ा की कार्यकारिणी हेतु 17 अगस्त, रविवार को होने जा रहे चुनाव से पहले अग्र एकता मंच ने प्रेस वार्ता आयोजित कर समाज के विकास के लिए अपने विजन और आगामी योजनाओं को साझा किया।

पैनल और प्रत्याशी

अध्यक्ष पद प्रत्याशी पवन खेमका ने बताया कि अग्र एकता मंच के बैनर तले समाज के विकास के संकल्प के साथ सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में एकजुट होकर उतरे हैं।

मंच के पैनल से प्रत्याशी इस प्रकार हैं:

  • अध्यक्ष पद – पवन खेमका

  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद – प्रह्लाद राय बंसल (निर्विरोध निर्वाचित)

  • उपाध्यक्ष पद – घनश्याम मुकुंद अग्रवाल

  • महामंत्री पद – मुकेश अग्रवाल

  • सहमंत्री पद – मुकेश पाटोदिया

  • कोषाध्यक्ष पद – रवि कुमार नरेडी

  • सह कोषाध्यक्ष पद – सुनील कुमार मानसिंहका

विजन और प्रमुख योजनाएं

अध्यक्ष पद प्रत्याशी पवन खेमका ने प्रेस वार्ता में मंच की प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी:

  • अग्रवाल मंदिर, धानमंडी का जीर्णोद्धार

  • समाज के सभी भवनों का कायाकल्प कर उन्हें आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाना

  • अग्रसेन विद्यापीठ में शैक्षणिक सुविधाओं का आधुनिकीकरण

  • अग्रसेन कन्या विद्यालय, पथिक नगर के निर्माण कार्य को गति देना

  • अग्रसेन जन्मोत्सव को और अधिक भव्यता से धूमधाम के साथ मनाना (मितव्ययता का ध्यान रखते हुए)

  • समाज निर्माण में मातृशक्ति की अहम भूमिका सुनिश्चित करना

  • एक व्यक्ति, एक पद का सिद्धांत लागू करना

  • आमजन के लिए चिकित्सा एवं रोजगार शिविरों का समय-समय पर आयोजन

  • विवाह योग्य युवक-युवतियों का बायो-डेटा संग्रह हेतु वेबसाइट निर्माण

समाजजनों से अपील

सभी प्रत्याशियों ने समाजजनों से चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान कर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here