अब दिल्ली का सफर होगा और आरामदायक

0
78
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

 चेतक एक्सप्रेस में लगे आधुनिक LHB कोच

भीलवाड़ा। संवाददाता : विनोद सेन

भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल के प्रयासों से दिल्ली जाने वाली चेतक एक्सप्रेस में आधुनिक LHB कोच लगाए गए हैं। इस उपलब्धि पर उनके भीलवाड़ा आगमन पर रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया।

रेलवे स्टेशन पर गूंजे जयकारे

सांसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया कि नए, सर्वसुविधायुक्त और सुरक्षित LHB कोच लगने की खुशी में पूरा रेलवे स्टेशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सांसद दामोदर अग्रवाल के जयकारों से गूंज उठा।

सांसद अग्रवाल ने ट्रेन के लोको पायलट कोमल कुमार और हरीश कुमार का मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। वहीं, कार्यकर्ताओं ने पूरी ट्रेन को मालाओं से सजा दिया।

LHB कोच की विशेषताएँ

सांसद अग्रवाल ने बताया कि नए LHB कोचों की खासियत है—

  • यात्रियों की सुरक्षा और स्वच्छता पर विशेष ध्यान।

  • सफर के दौरान झटके महसूस नहीं होते

  • टेलीस्कोपिक पद्धति से बने होने के कारण दुर्घटना की स्थिति में कोच एक-दूसरे पर चढ़ते नहीं।

  • हल्के वजन होने से स्पीड अधिक रहती है।

  • इनमें आधुनिक तकनीक के डिस्क ब्रेक लगे हैं।

सांसद ने इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया।

स्वागत में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद

इस अवसर पर प्रेम स्वरूप गर्ग, राकेश ओझा, कल्पेश चौधरी, नंदलाल गुर्जर, नंदलाल माली, आजाद शर्मा, मधु शर्मा, देवेंद्र डाणी, हेमेंद्र सिंह उपरोड़ा, मनीष सबदानी, बाबूलाल टाक, डॉ. राजा साध वैष्णव, अनिल अग्रवाल, राकेश कसारा, रामानुज सारस्वत, सुरेंद्र मोटरास, राजेंद्र छिपा, शिव वैष्णव, चेतन मानसिंघा, अमित शर्मा, जगदीश डिडवानी, ओम पाराशर, लंकेश पाराशर, किशोर लखवानी, गौतम शर्मा, हरीश हिंदुस्तानी, नारायण जाट, गोपाल डाड, कन्हैया लाल किर, अर्जुन ब्रह्मभट्ट, प्रकाश ठाकुर, गौरव जीनगर, सत्यनारायण जाट, दिनेश सोमानी, विपिन वैष्णव, सुनील सोनी, श्याम सुंदर शर्मा, अभिषेक शर्मा, प्रांजल वैष्णव, अनिरुद्ध नागला सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here