आशाहोली विद्यालय में आयोजित 69वीं जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता

0
43
- Advertisement -

 लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।
जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आशाहोली में आयोजित 69वीं जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता (17/19 वर्ष वर्ग) में गुलमंडी विद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों की झड़ी लगा दी।

स्वर्ण पदकों पर कब्जा

  • 17 वर्ष वर्ग में संजना माली ने स्वर्ण पदक जीता।

  • 19 वर्ष वर्ग में नेहा खटीक, खुशबू वैष्णव, दुर्गा माली और जीनत मुईन ने स्वर्ण पदक हासिल किए।

रजत और कांस्य पदक विजेता

  • रजत पदक: इशिका सिंह और प्रियंका माली

  • कांस्य पदक: पूजा जीनगर, लक्षिता खेरालिया, नशरीन और सुमन खारोल

टीम चैंपियन बनी गुलमंडी विद्यालय

प्रतियोगिता में 19 वर्षीय ताइक्वांडो की चैंपियन ट्रॉफी गुलमंडी विद्यालय की छात्राओं ने अपने नाम की।

विजेता टीम का स्वागत

गुरुवार को विद्यालय पहुंचने पर संस्था प्रधान  उषा शर्मा और पूरे विद्यालय परिवार ने विजेता टीम, टीम प्रभारी  चन्दा बागड़ापुष्पा मुन्दड़ा का उपरना पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान छात्राओं को आगामी टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित भी किया गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here