आर्यिका विशेष मति माताजी का मंगल कलश स्थापना कार्यक्रम आयोजित

0
208
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
यहां कटला गेट स्थित अग्रवाल धर्मशाला में सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में भारत गौरव गणिनी आर्यिका विशुद्ध मति माताजी की शिष्या आर्यिका विशेष मति माताजी का चातुर्मास मंगल कलश स्थापना कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जैन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जैन धर्म प्रचारक विमल जौंला ने बताया कि आर्यिका विशेष मति माताजी का मंगल कलश स्थापना कार्यक्रम विधि विधान के साथ आयोजित किया गया।

जिसमें माताजी को वस्त्र भेंट करने का सौभाग्य श्रेष्ठी धनराज जैन एवं ममता जैन चंवरिया निवाई , मंगल कलश पुण्यार्जक चमेली देवी सुरेंद्र कंसल अलीगढ़, द्वितीय कलश बाबूलाल जैन, ओमप्रकाश जैन, महेंद्र जैन, महेश जैन सुथड़ा वाले उनियारा, तृतीय कलश मुरलीधर मित्तल, सुशील मित्तल, महावीर मित्तल, धर्मेंद्र मित्तल, नितेश मित्तल, सतीश मित्तल उनियारा शास्त्र भेंट पुण्यार्जक महावीर प्रसाद विक्रम कुमार पराना वाले निवाई , पाद प्रक्षालन महावीर प्रसाद विनोद कुमार मनोज कुमार ढिकोलिया ने किया।

सभी कार्यक्रम शास्त्री रजनीश जैन द्वारा संपन्न कराए गए । संगीतकार डी एल भारती नैनवा द्वारा संगीतमय कार्यक्रम संपन्न करवाया। चातुर्मास कमेटी अध्यक्ष कजोड़मल सर्राफ़, मंत्री घासीलाल जैन, कोषाध्यक्ष महावीर प्रसाद मित्तल, जिनेंद्र जैन, नरेंद्र जैन आदि लोगों ने सभी श्रेष्ठी परिवारों का तिलक माला दुपट्टा पहना कर स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान आर्यिका विशेष मति माताजी ने श्रद्धालुओं को सम्बोधित कर आशीर्वाद दिया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here