आँजणा चौधरी पटेल समाज संगठन के सम्मान समारोह में शामिल हुए डॉ. पूनियां

0
247
- Advertisement -

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन भाजपा सरकार देश और राजस्थान के हित में मजबूती से कार्य कर रही; डॉ. पूनियां

गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी के पिताजी रमेश चंद्र संघवी के निधन पर गांधीनगर पहुंचकर सतीश पूनियां ने श्रद्धांजलि अर्पित की
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

अहमदाबाद।भाजपा हरियाणा प्रभारी एवं भाजपा राजस्थान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां अहमदाबाद (गुजरात) प्रवास पर आँजणा चौधरी पटेल समाज संगठन, चांदखेड़ा द्वारा आयोजित स लोक टुडे न्यूज इन म्मान समारोह में शामिल हुए।

 

डॉ. सतीश पूनियां ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे मारवाड़ी भाई- बहन गुजरात से लेकर राजस्थान की तरक्की में अपना महत्वपूर्ण योगदान वर्षों से दे रहे हैं, मारवाड़ी अपनी जन्मभूमि से लेकर कर्मभूमि के प्रति समर्पित होकर विकास में अपना योगदान दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र और राजस्थान में दोनों जगह भाजपा की सरकारें हैं, ऐसे में डबल इंजन भाजपा सरकार देश और राजस्थान के हित में मजबूती से कार्य कर रही हैं, प्रदेश में भाजपा की भजनलाल सरकार राइजिंग राजस्थान सहित महत्वपूर्ण योजनाएं उद्यमियों के लिए सुगम तरीके से लेकर आ रही हैं, ऐसे में मारवाड़ी अपनी जन्मभूमि की तरक्की को और अधिक मजबूती देने के लिये अपने प्रदेश में निवेश के लिए पधारें, जिनके लिए आधारभूत सुविधाओं के साथ सुखद और अनुकूल वातावरण भाजपा की भजनलाल सरकार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

आँजणा चौधरी पटेल समाज संगठन सम्मान समारोह में सतीश पूनियां, राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, सांसद लुंबाराम चौधरी इत्यादि उपस्थित रहे।

इसके बाद सतीश पूनियां ने अहमदाबाद पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए कहा कि, शिक्षा के साथ-साथ अपने हुनर को तराशते हुये राष्ट्र के उत्थान में अपना योगदान देने के लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर कार्य करें और महापुरुषों के जीवन को आत्मसात करें।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here