551 पौधों के साथ नथावड़ा में हरियाली की शुरुआत

0
155
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भामाशाह सूरत नेमीचंद जांगिड़ ने श्मशान भूमि और गौशाला में कराया पौधारोपण, ग्रामीणों ने ली पेड़ बचाने की शपथ
पादूकलां। नथावड़ा ग्राम पंचायत में रविवार को 551 पौधों के साथ वृक्षारोपण अभियान शुरू हुआ। यह पहल समाजसेवी और भामाशाह सूरत नेमीचंद जांगिड़ के सहयोग से हुई। पौधारोपण गांव की श्मशान भूमि और नंदी गौशाला में किया गया। ग्रामीणों ने इसमें भाग लिया और पेड़ बचाने की शपथ ली।नेमीचंद जांगिड़ ने कहा कि पर्यावरण बचाना सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं, हम सबकी है। पेड़ लगाना पहला जरूरी कदम है। उन्होंने आगे भी गांव के सार्वजनिक कार्यों में आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। साथ ही इस अभियान को लगातार जारी रखने की बात कही।स्वास्थ्य अधिकारी हंसा चौधरी ने कहा कि पेड़ जीवन का आधार हैं। विकास के साथ-साथ प्रकृति की रक्षा भी जरूरी है। आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध हवा और हरियाली देना हमारी जिम्मेदारी है।ग्राम विकास अधिकारी रमेश कुमार जाजड़ा ने बताया कि 551 पौधों से अभियान की शुरुआत हुई। यह गांव को हरा-भरा बनाने की दिशा में मजबूत कदम है। कार्यक्रम में सरपंच रामदेव लामरोड़, काना राम टाडा, महाराज पूरी, भागूराम टाडा, सत्यनारायण टाडा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने पेड़ों की देखभाल की जिम्मेदारी ली और पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here