लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भामाशाह सूरत नेमीचंद जांगिड़ ने श्मशान भूमि और गौशाला में कराया पौधारोपण, ग्रामीणों ने ली पेड़ बचाने की शपथ
पादूकलां। नथावड़ा ग्राम पंचायत में रविवार को 551 पौधों के साथ वृक्षारोपण अभियान शुरू हुआ। यह पहल समाजसेवी और भामाशाह सूरत नेमीचंद जांगिड़ के सहयोग से हुई। पौधारोपण गांव की श्मशान भूमि और नंदी गौशाला में किया गया। ग्रामीणों ने इसमें भाग लिया और पेड़ बचाने की शपथ ली।नेमीचंद जांगिड़ ने कहा कि पर्यावरण बचाना सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं, हम सबकी है।