लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
नागौर, पादूकलां। कस्बे के रानाबाई मंदिर मार्ग पर स्थित सतीमाता मंदिर के पास बड़े तालाब किनारे चार मोर मृत मिले। राष्ट्रीय पक्षी की मौत के कारणों का अब तक पता नहीं चला है। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी अविनेश चौधरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मौका मुहियाना किया। चौधरी ने बताया कि चारों मोरों की मौत अज्ञात कारणों से हुई है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल विभाग जांच में जुटा है।
