3 जून से भवानी निकेतन में होगा सन टू ह्यूमन फाउंडेशन का नए दृष्टिकोण वाला शिविर

0
120
- Advertisement -

नए दृष्टिकोण वाला शिविर के लिए बड़ी संख्या में हुआ रजिस्ट्रेशन
– शहर वासियों में उत्सुकता, — अंतिम दिन गोविंद देव जी मंदिर में जानकारी लेने उमड़ा सैलाब
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर।
सन टू ह्यूमन फाउंडेशन की ओर से 3 जून से 8 जून तक भवानी निकेतन में आयोजित होने वाले नए दृष्टिकोण वाला शिविर से पूर्व रोज होने वाले डेमों सेशन के अंतर्गत शुक्रवार को शहर के प्रमुख स्थानों पर डेमो शिविरों का आयोजन किया गया। इसमें पार्क में नियमित आने वाले एवं अन्य लोगों ने भाग लिया।
इसी कड़ी में आम जनों के साथ व्यापारी वर्ग ने भी शिविर के लिए उत्सुकता दिखाई दी। इस दौरान
दीनानाथ की गली में ड्राई फ्रूट व्यापारियों के संगठन द्वारा शुक्रवार को एक डेमो शिविर आयोजित किया गया जिसे भक्ति मां ने संबोधित किया। भक्ति मां ने सभी को बताया कि हमारा शरीर यदि स्वस्थ रहेगा तो तो व्यापार, नौकरी सहित सभी अच्छे प्रकार संचालित हो सकते हैं। इस मौके पर शिविर का संचालन गौरव अग्रवाल ने किया और शिविर में शामिल होने के लिए उपस्थित सभी लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया।

इस डेमो शिविर में सन टू ह्यूमन प्रमुख परमऑलय की शिष्या भक्ति मां ने विभिन्न तरह के प्रयोग करवाएं घुटने मोड़ते हुए ताली बजाना तथा शरीर में ऑक्सीजन का लेबल बढ़ाने वाला नाभि झटका प्रयोग एवं कई तरह के प्रयोग भी बताएं जिससे मनुष्य जीवन भर स्वस्थ रहकर कार्य कर सकता है। इस मौके पर लोगों ने नृत्यगान किया एवं विभिन्न तरह की एक्सरसाइज की एवं स्वस्थ जीवन शैली के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि हम स्वयं के ऊपर प्रयोग करके अपनी डायबिटीज बीपी थायराइड अस्थमा अर्थराइटिस माइग्रेन डिप्रेशन जैसी बीमारियों को हम स्वयं ही ठीक कर सकते हैं ।

आयोजन से जुड़े संजय माहेश्वरी , आलोक तिजारिया प्रमोद मालपानी कमल सोमानी नरेंद्र वैद्य विवेक लड्ढा ने बताया शिविर में दिए जाने वाले अल्कलाइन ब्रेकफास्ट एवं अन्य बताई गई छोटे-छोटे प्रयोग द्वारा हम अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं एवं अपने जीवन को सकारात्मक ऊर्जा से भर सकते हैं।  फाउंडेशन जनसाधारण के स्वास्थ्य लाभ के लिए नए दृष्टिकोण वाले 11शिविर जयपुर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कर चुका है। इनके माध्यम से हजारों जयपुर वासी लाभान्वित हुए हैं। इसी क्रम में जयपुर में 12 वाँ शिविर सन टू ह्यूमन फाउंडेशन के प्रणेता परम आलय जी के सान्निध्य में 3 जून 8 जून तक प्रतिदिन प्रातः 5. 30 बजे से 7.30 बजे तक सीकर रोड पर स्थित भवानी निकेतन विद्यालय परिसर में आयोजित किया जा रहा है।

प्री सेशन शिविर 1 जून को

नया दृष्टिकोण वाले शिविर का प्री सेशन शिविर 1 जून को भवन निकेतन परिसर में आयोजित किया जाएगा। मीडिया प्रभारी राजेश नागपाल ने बताया कि शहर में शिविर आयोजित होने से पहले सभी तैयारियां को लेकर सभी के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए। विशाल शिविर में आने वाले साधकों के लिए व्यवस्था सुचारू हो सके इस लिए सभी जिम्मेदार लोगों को संस्था की ओर से शिविर को सफल बनाने एवं व्यवस्थाओं को लेकर 1 जून को 5:30 बजे से प्री सेशन शिविर आयोजित होगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here