Home crime 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते जे.टी.ए. रंगे हाथ गिरफ्तार

15 हजार रुपए की रिश्वत लेते जे.टी.ए. रंगे हाथ गिरफ्तार

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

एसीबी टोंक की बड़ी कार्रवाई — माप पुस्तिका भरने के एवज में मांगी थी रिश्वत

 उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) टोंक इकाई ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पंचायत समिति उनियारा मुख्यालय अलीगढ़ के जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (संविदा कर्मी) विक्रम कुमावत को ₹15,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।


मस्टररोल भरने के बाद माप पुस्तिका के लिए मांगी रिश्वत

सूत्रों के अनुसार, परिवादी के पिता को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत वर्ष 2022–23 में खेत पर मेड़बंदी, तालाब की पाल पर मिट्टी डालने, बागवानी और पशु आश्रय निर्माण जैसे कार्य स्वीकृत किए गए थे।
इनमें से कुछ कार्य पूरे हो चुके थे तथा कुछ कार्य शेष थे।
16 सितंबर से 30 सितंबर 2025 तक किए गए कार्य की मस्टररोल भरने के बाद आरोपी जे.टी.ए. विक्रम कुमावत ने माप पुस्तिका (Measurement Book) भरने की एवज में ₹18,000 की रिश्वत की मांग की थी।


सत्यापन के दौरान 18 हजार से घटाकर 15 हजार पर हुई सौदेबाजी

3 अक्टूबर को हुए सत्यापन के दौरान आरोपी ने ₹18,000 की मांग की पुष्टि की।
परिवादी द्वारा रकम अधिक बताए जाने पर आरोपी ने ₹15,000 में सौदा तय कर काम पूरा करने की बात कही।
विभागीय स्वीकृति के बाद ACB ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई।


ट्रैप कार्रवाई में रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी

7 अक्टूबर 2025 को एसीबी टोंक के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबरमल के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी विक्रम कुमावत को परिवादी से ₹15,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने रिश्वत की राशि लेने के बाद परिवादी को खर्च के लिए ₹500 वापस भी किए।


पूछताछ जारी, प्रकरण दर्ज

गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ जारी है, और एसीबी ने उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है।
एसीबी अधिकारियों ने बताया कि मामले से जुड़े अन्य पक्षों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version