- Advertisement -

जयपुर । निर्वाचन आदेशों की पालना नहीं करने पर 14 निर्वाचन कार्यों में लापरवाही बरतने पर 3 बीएलओ सहित 17 बीएलओ को निलंबित कर दिया गया है । निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी हवामहल मनीषा चौधरी ने बताया कि मतदाता सूचियों के त्रुटि रहित प्रकाशन ,नवीन मतदाताओं के पंजीकरण ,आधार कार्ड को एपिक कार्ड से लिंक करवाने, जैसे कार्यों के लिए बीएलओ के रिक्त पदों को भरने हेतु विभिन्न विभागों से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी । लेकिन 14 कर्मचारियों द्वारा ड्यूटी ज्वाइन नहीं की गई। इस पर इन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है ।साथ ही निर्वाचन से संबंधित कार्य में लापरवाही करने पर 3 बीएलओ को भी निलंबित किया गया है।
- Advertisement -















































