रीट लेवल 2 परीक्षा रद्द, अब 62 हज़ार पदों पर फिर से होगी परीक्षा -गहलोत

0
205
- Advertisement -

जयपुर । रीट परीक्षा प्रकरण में राजस्थान सरकार ने बड़ा फैसला लिया है । कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से रीट लेवल 2 की परीक्षा को रद्द करने का ऐलान किया । मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि रीट लेवल वन की परीक्षा निरस्त नहीं होगी। इस साल रेट लेवल 1 पास करने वाले अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर नियुक्ति दे दी जाएगी ।इन्हें कोई दूसरी परीक्षा नहीं देनी होगी। 62000 पदों पर भर्ती होगी। रीट लेवल 2 की परीक्षा अगस्त तक आयोजित कराने की संभावना है

अब दो चरणों में होगी परीक्षा

गहलोत ने कहा कि रीट लेवल वन और लेवल टू मिलाकर कुल 62000 पदों पर भर्ती की जाएंगी। लेवल -1 के 15000 पद अलग रह जाएंगे। पहले की तरह ही एलिजिबिलिटी टेस्ट होंगे। वैलिडिटी आजीवन रहेगी, विषय वार अलग से एग्जाम करवाए जाएंगे।

एलिजिबिलिटी टेस्ट के बाद भर्ती परीक्षा होगी।

रीट प्रमाण पत्र की वैलिडिटी आजीवन रहेगी। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अब रेट प्रमाण पत्र की वैलिडिटी आजीवन रहेगी। इससे पहले रीट के सर्टिफिकेट की वैलिडिटी 3 साल थी जिसे लेकर काफी विरोध था। तीन साल से एग्जाम नहीं होने के चलते रीट 2018 के 2लाख 53 हज़ार प्रमाण पत्र की वैधता खत्म हो गई थी ।

कमेठी की रिपोर्ट के बाद करेंगे एग्जाम की घोषणा

मुख्यमंत्री ने बताया कि जस्टिस व्यास की अध्यक्षता में होने वाली कमेटी की रिपोर्ट 15 मार्च तक आएगी रिपोर्ट मिलते ही एग्जाम की तारीख बता देंगे विधानसभा सत्र में सरकार कड़ा कानून लेकर आएगी जिससे कोई भी नकल जैसा कदम नहीं उठा सकेगा

- Advertisement -
Previous articleबजट पूर्व कांग्रेस और समर्थक विधायकों ने बनाई रणनीति
Next articleलेडी डॉन रेखा मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार किया
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here