Home crime पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11.4 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 2 लोगों...

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11.4 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 2 लोगों को किया गिरफ्तार

0

 

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

प्रतापगढ़। (महेश राव)  में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों और वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 11.4 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 28 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनके नाम अंकुश उर्फ सोनू और महेंद्र उर्फ आशीष बताया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो गिरफ्तार दोनों शख्स मध्य प्रदेश के मूल निवासी हैं, इस पूरे मामले पर पुलिस ने बताया कि सालमगढ़ थानाधिकारी रमेशचन्द्र अहारी थाने के पूरे जाब्ते के साथ रवाना होकर कस्बा रायपुर दलोट होते हुए चौकी निनौर की तरफ पहुंचे। इस दौरान देखा गया कि दलोट प्रतापगढ़-रतलाम मेन रोड पर दो व्यक्ति पैदल निनौर की तरफ जा रहे थे, जो पुलिस की जीप को देखकर भागने लगे।

यह सब देख पुलिस ने दोनों का पीछा किया और उन्हें रोका गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों से पूछताछ शुरू कर दी। इस दौरान दोनों युवकों की ओर से पुलिस को संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया। लिहाजा पुलिस ने दोनों की पहचान की और जांच-पड़ताल के दौरान दोनों के पास से 11.4 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version