70 लाख की राजकीय राशि का गबन, ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

0
115
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

प्रतापगढ़।
प्रतापगढ़ जिले में 70 लाख रुपये की राजकीय राशि के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। धमोतर थाना पुलिस ने इस प्रकरण में ग्राम विकास अधिकारी भूपेश पाटीदार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपी भूपेश पाटीदार ने अपनी एसएसओ आईडी का दुरुपयोग कर ग्राम पंचायत सामली पठार के खाते से फर्जी फर्मों को भुगतान किए और कागजों में करोड़ों के विकास कार्य दिखा दिए, जबकि जमीनी स्तर पर केवल आधे-अधूरे कार्य ही करवाए गए।

70 लाख रुपये का गबन

जांच में सामने आया कि इस गबन की राशि लगभग 70 लाख रुपये है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने पंचायत समिति के अन्य अधिकारियों और कुछ चहेती फर्मों के बहकावे में आकर यह गबन किया।

आरोपी न्यायालय में पेश

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर पीसी रिमांड पर लिया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

  • नाम: भूपेश पाटीदार

  • उम्र: 32 वर्ष

  • निवासी: सुरवानिया, जिला बांसवाड़ा

  • पद: तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत सामली पठार

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here