बूदी- ग्राम विकास अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

0
306
- Advertisement -

बूंदी नैनवा तहसील के ग्राम गुड्डा देव जी का ग्राम विकास अधिकारी 6,000 रुपये रिश्वत लेते  गिरफ्तार

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क- मनोज योगी की रिपोर्ट

बूंदी। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) राजस्थान ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत गुड़ा देवजी, तहसील नैनवा, जिला बूंदी के ग्राम विकास अधिकारी कन्हैया लाल को ₹6,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि ACB चौकी बूंदी को शिकायत मिली थी कि आरोपी कन्हैया लाल, परिवादी के पिताजी जगदीश प्रसाद नागर के नाम जारीशुदा पट्टे का पंजीकरण करवाने की एवज में रिश्वत की मांग कर रहा है।

शिकायत सत्यापित होने के बाद, उप महानिरीक्षक आनंद शर्मा (कोटा रेंज) के सुपरविजन में ACB बूंदी की टीम ने ट्रैप कार्रवाई की।

ट्रैप टीम की सफलता

कार्रवाई उप पुलिस अधीक्षक हरीश भारती के नेतृत्व में की गई। टीम में उप अधीक्षक ज्ञानचंद, सहायक उप निरीक्षक इस्माईल अंसारी, हैड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह, कांस्टेबल विक्रम सिंह हाड़ा एवं मनोज कुमार शामिल रहे।

टीम ने आरोपी को परिवादी लोकेश कुमार नागर से ₹6,000 रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। रकम आरोपी की पैंट की जेब से बरामद की गई।

आगे की जांच जारी

आरोपी से पूछताछ की जा रही है। ACB ने उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू कर दिया है

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here