ट्रक की चपेट में आने से तीन बाइक सवारों की मौत

0
47
- Advertisement -

मुनेश धीकरे की रिपोर्ट

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

धौलपुर।  जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित विश्नोदा गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से तीन बाइक सवार की मौत हो गई। तीनों बाइक सवार धौलपुर में एक शादी समारोह में ढोल ताशे बजाकर वापस बसेड़ी की ओर लौट रहे थे। मृतकों में दो चचेरे भाई शामिल हैं जबकि तीसरे की पहचान में पुलिस जुटी हुई हैं।

मृतक युवक रवि (25) पुत्र पप्पू निवासी पथरोला थाना सदर के पिता ने बताया कि उनका बेटा रवि और बड़े भाई दर्शन का बेटा रंजीत (25) बाइक पर सवार तीसरे युवक के साथ बाड़ी से धौलपुर एक शादी समारोह में ढोल ताशा से बजाने आए थे। जहां उनका बेटा रवि हादसे से थोड़ी देर पहले ही उन्हें खाने का टिफिन देने आया था शादी समारोह में शामिल होने के बाद तीनों एक ही बाइक से वापस बाड़ी की ओर रवाना हुए थे। जो रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां से पुलिस तीनों को लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंची जिला अस्पताल में दो को मृत घोषित करने के बाद शव मोर्चरी में रखवाए, जबकि तीसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस तीसरी मृतक की पहचान करने में जुटी हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here