सब्जी विक्रेता बिजली के पोल से टकराया, बाइक सहित जिंदा जला, नहीं हुई पहचान

0
619
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

मनजीत सिंह की रिपोर्ट

श्रीगंगानगर।  दिल दहला देने वाली खबर श्रीकरणपुर के 31 बीबी गांव से जहां सवेरे – सवेरे एक सब्जी विक्रेता बाइक से बिजली के पोल से टकरा गया। बिजली के पोल से टकारते ही बाइक ने आग पकड़ ली जिससे सब्जी विक्रेता आग में पुरी तरह जल गया। धमाके की आवाज सुनकर जब तक लोग घरों से बाहर आए तब तक पोल से टकराकर एक व्यक्ति जिंदा जल रहा था लेकिन किसी न तो बचाने की कोशिश की और न ही इतना समय मिला जब तक लोग आग बुझाने का जुगाड़ लगाते सबकुछ खत्म हो चुका था। बाइक और एक चलता फिरता इंसान जो कुछ पल पहले बाइक चलाकर आया था राख के ढेर और कंकाल में बदल चुका था। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस मृतक की पहचान करने में लगी है। फिलहाल तो जिसने भी हादसा देखा अब तक समझ नहीं पा रहा की हो क्या गनाया, कैसे हो गया.क्योंकि उसे सिर्फ जली हुई बाइक और उस परजलाहुआएकइंसानका ढांचा नजर आ रहा है जिसे पुलिस पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर गई।

माना जा रहा है की बाइक की स्पीड तेज थी जिसके चलते दुर्घटना होते ही पेट्रोल की टंकी फट गई और गाड़ी गर्म होने की वजह से उसने आग पकड़ ली, चोट लगने के कारण बाइक सवार को भागने का मौका ही नहीं मिला , जब तक लोग घरों से बाहर निकलकर आए तब तक आग ने विकराल रुप ले लिया और उसमें बाइक सहित एक इंसान जिंदा जल गया। लोगों को लगा खंबे में करंट लगने से हादसा हुआ है। इसी डर के चलते लोगों ने ज्यादा प्रयास भी नहीं किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here