लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
अयोध्या में आयोजित अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला अधिवेशन में सम्मान
भीलवाड़ा | पंकज पोरवाल
भीलवाड़ा | अयोध्या में आयोजित अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला अधिवेशन में देशभर से चयनित छह महिलाओं को उनके विशिष्ट योगदान के लिए ‘शक्ति वंदनम पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर दक्षिण राजस्थान प्रदेश से भीलवाड़ा की महिला उद्यमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता पल्लवी लढ़ा को उनके उल्लेखनीय सामाजिक एवं उद्यमशील कार्यों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।
दक्षिण राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा ने बताया कि पल्लवी लढ़ा को यह सम्मान उनके निरंतर सामाजिक प्रयासों, महिला सशक्तिकरण और उद्यमिता के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए दिया गया है। उन्होंने समाज में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड़ एवं राष्ट्रीय महामंत्री ज्योति राठी द्वारा पल्लवी लढ़ा को पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री ममता मोदानी, पश्चिमांचल से शिखा भदादा, राष्ट्रीय प्रभारी कुंतल तोषनीवाल, प्रदेश सचिव डॉ. सीमा असावा, जिला अध्यक्ष प्रीति लोहिया, जिला सचिव भारती बाहेती सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं महिला सदस्याएं उपस्थित रहीं।
















































