मुख्यमंत्री ने लखपति दीदीयों से किया वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संवाद

0
147
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

लखपति दीदीयों को किए गए टैबलेट वितरित

अजमेर | नितिन मेहरा

अजमेर | राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत रविवार को राज्य स्तरीय लखपति दीदी संवाद एवं टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर स्थित ओटीएस से प्रदेशभर की लखपति दीदीयों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संवाद किया तथा उन्हें टैबलेट वितरित किए।

जिला परियोजना प्रबंधक मुकेश जैमन ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा लखपति दीदीयों से सीधा संवाद कर उनके अनुभव, कार्य और आत्मनिर्भरता की यात्रा के बारे में जानकारी ली गई।

अजमेर जिले से इस कार्यक्रम में जिला कलेक्टर लोकबंधु की उपस्थिति में लखपति दीदी शीतलकंवर, सोनी देवी, जशोदा, अंजू सैन, राधिका जोशी, रीना सैन, सीमा शर्मा सहित अन्य कुल 25 लखपति दीदीयों ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री लखपति दीदी संवाद कार्यक्रम में भाग लिया।

मुख्यमंत्री ने लखपति दीदीयों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। टैबलेट वितरण से महिलाओं को डिजिटल रूप से सक्षम बनाकर सरकारी योजनाओं से जोड़ने में मदद मिलेगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here