लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भूमि कब्जों और भू-माफियाओं की गतिविधियों के विरोध में रियानबड़ी में विकास अधिकारी को दिया ज्ञापन
पादूकलां। अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग की भूमि पर बढ़ते अवैध कब्जों और भू-माफियाओं की गतिविधियों के विरोध में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन रियांबड़ी पंचायत समिति के विकास अधिकारी भंवरलाल सिंघाडिया को सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया गया कि क्षेत्र में अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग की जमीनें भू-माफियाओं द्वारा कम दाम में खरीदकर अवैध कॉलोनियों में तब्दील की जा रही हैं, जिससे गरीब और कमजोर वर्ग के लोग भूमिहीन हो रहे हैं और उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
बसपा नेताओं ने मांग की कि इन जमीनों की खरीद-फरोख्त पर सख्त नियंत्रण लगाया जाए, किसी अन्य वर्ग द्वारा कब्जे पर पूर्ण प्रतिबंध हो, और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई के साथ विशेष भूमि संरक्षण कानून लागू किया जाए ताकि कमजोर वर्गों के हित सुरक्षित रह सकें।

















































