लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
अजमेर जिले में सर्वाधिक चयन, विद्यालय में हर्ष का माहौल
पीसांगन, अजमेर | ओमप्रकाश चौधरी।
पीसांगन, अजमेर | पीसांगन के मांगलियावास रोड स्थित कृष्णा केशव कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने जेट परीक्षा 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कृषि विज्ञान स्नातक (B.Sc. Agriculture) में प्रवेश हेतु आयोजित इस परीक्षा में विद्यालय के 11 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है, जो अजमेर जिले में सर्वाधिक चयन माना जा रहा है।
चयनित विद्यार्थियों में दिव्या शेखावत, चंचल कंवर, निकिता धायल, अंकित बालोटिया, हनुमंतपुरी गोस्वामी, रोहित रावत, वंशिका, रोहन सुलारिया, निशा चौधरी, तनुषा कंवर एवं राहुल चौधरी शामिल हैं।
इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया, जहां विद्यालय की डायरेक्टर कृष्णा कंवर ने सभी चयनित विद्यार्थियों को माला पहनाकर एवं मुंह मीठा कराकर बधाई दी। प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
प्रधानाचार्य चौहान ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 11 से ही जेट परीक्षा की तैयारी के लिए अतिरिक्त कक्षाओं का आयोजन किया जाता है। विद्यार्थियों ने नियमित विद्यालय समय के अतिरिक्त समय में परीक्षा की तैयारी कर यह सफलता प्राप्त की। उन्होंने बताया कि इस सफलता में सुनील प्रजापति, अजय सिंह भाटी, लताशा एवं झूमर चक्रवर्ती सहित समस्त स्टाफ सदस्यों का विशेष योगदान रहा है।
विद्यालय प्रशासन ने इस उपलब्धि को विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और सुनियोजित तैयारी का परिणाम बताते हुए इसे संस्थान के लिए गर्व का क्षण बताया।











































