- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
खण्डेलवाल वैश्य समाज का महाकुंभ 21 दिसम्बर रविवार को खण्डेलाधाम में
जयपुर, अखिल भारतीय नाटाणी परिवार समिति के राष्ट्रीय महामंत्री गोविन्द नाटाणी ने बताया कि दिनांक 21 दिसम्बर 2025 रविवार को श्री खण्डेलवाल वैश्य तीर्थ स्थान ट्रस्ट खण्डेलवाल वैश्य धाम खण्डेला जिला सीकर की और से आयोजित खण्डेलवाल वैश्य महाकुंभ में अखिल भारतीय नाटाणी परिवार समिति के हजारों सदस्यों सहित खण्डेलवाल वैश्य समाज के 72 गोत्रों के परिवारों से हजारों सदस्य महाकुंभ में सम्मिलित होंगे। सम्मेलन में युवाओं महिलाओं व्यापारियों शिक्षकों वरिष्ठजनों सहित सरकारी कर्मचारी निजी कर्मचारियों की सहभागिता का प्रयास किया जायेगा। खण्डेलवाल वैश्य महाकंभ में 72 गोत्रों की 37 कुलदेवियों के महाआरती का आयोजन किया जायेगा। महाकंुभ में प्रवासी राजस्थानियों सहित देश विदेश में रह रहे खण्डेलवाल वैश्य समाज के प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे।
महाकंुभ में महाआरती का आयोजन प्रात 11.30 बजे एवं सम्मान समारोह दोपहर 12.15 आयोजित किया जायेगा। महाकंुभ में सम्मिलित होने हेतु जयपुर से खण्डेलाधाम हेतु विशेष बसों की व्यवस्था की गई है।
- Advertisement -
















































