लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
विनोद सेन, भीलवाड़ा
भीलवाड़ा : जयपुर में 19 से 21 दिसंबर तक आयोजित होने जा रहे फॉरएवर मिस यूनिवर्स सीजन-5 ग्रैंड फिनाले में भीलवाड़ा निवासी जया चौहान मिसेज इंडिया कैटेगरी में भाग लेंगी। इस प्रतियोगिता में जया चौहान राजस्थान की संस्कृति, परंपराओं और पहचान को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेंगी।
प्रतियोगिता जयपुर के जी स्टूडियो में होगी, जिसमें देशभर की चुनी गई प्रतिभागियों का प्रतिभा और व्यक्तित्व का प्रदर्शन होगा। फॉरएवर स्टार इंडिया के संस्थापक राजेश अग्रवाल ने बताया कि इस इवेंट में मिसेज इंडिया, मिस टीन इंडिया और फॉरएवर मिस इंडिया के विजेताओं की क्राउन सेरेमनी जयपुर स्थित होटल रॉयल ऑर्चिड में आयोजित की जाएगी।
कार्यक्रम की कॉरियोग्राफी और निर्देशन अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त फैशन कॉरियोग्राफर शाय लोबो करेंगे, जिन्होंने शाहरूख खान, आलिया भट्ट और जैकलीन फर्नाडिस जैसे बॉलीवुड सितारों के साथ काम किया है। प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय स्तर के फैशन डिजाइनर अपने कलेक्शन भी पेश करेंगे।
जया चौहान मिसेज इंडिया कैटेगरी में राजस्थान का गर्वपूर्ण प्रतिनिधित्व करेंगी और जयपुर शहर इस ग्लैमरस इवेंट का मेजबान बनकर फिर से फैशन जगत में अपनी पहचान दर्ज कराएगा।


















































