लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंडल की बैठक निजी रिसोर्ट में ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान की प्रादेशिक अध्यक्ष नीलम तापड़िया (कोटा) उपस्थित रहीं।
प्रादेशिक अध्यक्ष नीलम तापड़िया ने कहा कि वर्तमान समय में ऊर्जा का बुद्धिमानी, जिम्मेदारी और कुशलता से उपयोग करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा संरक्षण को लेकर प्रत्येक महिला को जागरूक होना होगा, ताकि भविष्य की पीढ़ियों के लिए संसाधनों का संरक्षण किया जा सके।
तापड़िया ने बताया कि अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंडल महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय एवं आपदा राहत जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कार्य कर रहा है। संस्था छात्राओं को छात्रवृत्ति, व्यावसायिक प्रशिक्षण और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम प्रदान करती है। साथ ही देशभर में विभिन्न शाखाओं के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।
मंडल के चुनाव सम्पन्न
बैठक के दौरान प्रादेशिक अध्यक्ष नीलम तापड़िया के सानिध्य में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंडल के चुनाव भी कराए गए। इसमें मधु लढ़ा को अध्यक्ष तथा अनुपमा मंत्री को सचिव मनोनीत किया गया।
सचिव अनुपमा मंत्री ने बताया कि वर्ष 2026 में नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इससे पूर्व 25 दिसंबर को तुलसी पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
बैठक में मंजू बलदवा, उषा सोमानी, मधु बहेड़िया, मधु हिंगड़, पुष्पा मूंदड़ा, रेनू कोगटा, अनीता नौलखा, इंदिरा भदादा, उषा पटवारी, स्नेहलता पटवारी, उमा काबरा, पार्वती लाहोटी सहित अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं।
















































