लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पशुपालन विभाग के निर्देशानुसार इन्द्रगढ़ रोड स्थित गौ संवर्धन गौशाला एवं कामधेनु गौशाला में गौ माता की पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गौशालाओं के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
गौ संवर्धन गौशाला में सुबह क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र गुर्जर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, तहसीलदार उनियारा, गौ संवर्धन समिति के अध्यक्ष किशनबिहारी शर्मा, सचिव लक्ष्मीकांत आकड़ सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने गौ पूजन किया और गायों को गुड़, दलिया व हरा चारा खिलाया। कार्यक्रम में महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी रही।
इसी प्रकार कामधेनु गौशाला में पशुधन निरीक्षक अजयकुमार मीणा, पशु परिचर कमलेश मीणा सहित अन्य गणमान्यजनों ने गौ माता का पूजन कर सेवा की तथा उन्हें हरा चारा व गुड़-दलिया अर्पित किया।
इस अवसर पर सभी ने गौ सेवा को सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ते हुए निरंतर संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।











































