गंगापुर सिटी में दिनदहाड़े फायरिंग, युवक को सीने में लगी गोली

0
336
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
थली गांव की घटना से इलाके में दहशत, घायल जयपुर रेफर
रिपोर्ट: बनी सिंह मीना, गंगापुर सिटी (सवाई माधोपुर)
गंगापुर सिटी (सवाई माधोपुर)।
गंगापुर सिटी में एक बार फिर अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आए। सदर थाना क्षेत्र के थली गांव में दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थली गांव निवासी कमलेश गुर्जर को गोली मारी गई, जो सीने में लगकर आर-पार हो गई। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायल को गंभीर हालत में गंगापुर सिटी के जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत नाजुक बताते हुए उसे जयपुर रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना गंगापुर सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश या पुरानी दुश्मनी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है।
फायरिंग की इस घटना के बाद थली गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से आमजन खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।
पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
मामले की पुष्टि बच्चू सिंह, एएसआई, सदर थाना गंगापुर सिटी ने की |
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here