लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
बीकानेर (विजय कपूर)।
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में रैली एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित ने कहा कि मानवाधिकारों की प्राप्ति तभी संभव है जब समाज में बिना किसी भेदभाव के समरसता स्थापित हो। इसके बाद कुलगुरु ने डॉ. अंबेडकर पार्क से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर विधि विभाग की निदेशक डॉ. संतोष कंवर शेखावत के नेतृत्व में संकाय सदस्यों व विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर मानवाधिकार संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में कुलसचिव देवेंद्र सिंह राठौड़, परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजाराम चोयल, प्रो. अनिल छंगाणी, डॉ. प्रगति सोबती, डॉ. प्रभुदान चारण, उमेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के प्रोफेसर एवं अतिथि व्याख्याता उपस्थित रहे।
स्लोगन प्रतियोगिता परिणाम
-
प्रथम पुरस्कार: सौम्या कौशिक, जगदीश चालिया
-
द्वितीय पुरस्कार: कंचन, तान्या अग्रवाल
-
तृतीय पुरस्कार: बैरिसाल, तेजस जोशी
-
सांत्वना पुरस्कार: शिवम् जोशी, विवेक गोयल
विधि संकाय के डॉ. कप्तान चंद, डॉ. दुर्गा चौधरी, डॉ. धीरज कल्ला, डॉ. प्रदीप कच्छावा, डॉ. सीमा जैन, डॉ. सुमन चौधरी, सुमन सोढ़ा, मोनिका पंवार, वर्षा पंवार, दया प्रजापति, शोभा गुर्जर, आयुष शर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।















































