लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
मेड़ता सिटी।
टाक परिवार (गगराना वालों) द्वारा अपने पूर्वज स्व. चुकी देवी पत्नी भंवरलाल जी टाक एवं स्व. भंवरी देवी पत्नी चुन्नीलाल जी टाक की स्मृति में भव्य निःशुल्क नेत्र जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों का भारी उत्साह देखने को मिला।
शिविर में कुल 211 मरीजों की OPD जांच की गई, जिनमें से 65 मरीज लेंस प्रत्यारोपण/ऑपरेशन के लिए चयनित हुए।
नेत्र विशेषज्ञ डॉ. नवरत्न सांकला (आनंद हॉस्पिटल, मेड़ता सिटी) ने मरीजों की जांच की।
नेत्र शिविर के साथ ही रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें मेड़ता ब्लड बैंक द्वारा 10 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
कार्यक्रम में डिप्टी साहब रामकरण मलिंडा अपनी धर्मपत्नी सहित उपस्थित रहे और आयोजनकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
आयोजन में टाक परिवार के—
दामोदर लाल, कन्यालाल, श्रीकृष्ण, राजेंद्र, रामेश्वर लाल, पूर्व चेयरमैन गोतम टाक, जुगराज, राजेंद्र टाक, सुनील टाक, भूपेंद्र टाक, अमित टाक, सुरेंद्र टाक, महेंद्र टाक, सत्यनारायण टाक, लालजी टाक, रिंकू टाक सहित सभी सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद रहे।














































