- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
- Advertisement -
डीग: डीग के मोरी मोहल्ला स्थित कोली समाज की एक गरीब बेटी की शादी में पूर्व पंचायत समिति सदस्य पूनम शर्मा ने गृहस्थी का विस्तृत सामान और आर्थिक सहायता प्रदान की।
दिए गए सामान में 11 साड़ियाँ, बेडशीट, ट्रॉली बैग, 25 किलो चीनी, रिफाइंड का पीपा, मिक्सी, सिलाई मशीन, आटे का कट्टा, प्रेशर कुकर, चांदी की पायल, सोने की बाली, बिछुआ और ₹1100 नकद राशि शामिल रहे। बारात की दावत के लिए सब्जी की संपूर्ण व्यवस्था भी कराई गई।
इस सामाजिक कार्य में गुरुजी लोकेश शर्मा के साथ डॉ. जितेंद्र सिंह, फौजदार, सौरभ जैन, काजल जैन, अनुपमा खंडेलवाल, योगेश शर्मा (जयपुर), सचिन अकोला, संतोष सिंह (महमदपुर) आदि का सहयोग रहा।
