लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
कठूमर (अलवर) | रिपोर्टर संजीव बंसल
कठूमर (अलवर) | कठूमर उपखंड मुख्यालय पर शिव शिक्षा समिति राणोली द्वारा संचालित कवच परियोजना के तहत ब्लॉक स्तरीय बाल संरक्षण समिति सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान ब्लॉक विकास अधिकारी शिवराम मीणा ने कठूमर को बाल मैत्रीपूर्ण ब्लॉक बनाने की दिशा में सभी पंचायतों में पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समितियों को सक्रिय करने तथा बच्चों से संबंधित सूचनाओं का व्यवस्थित संग्रहण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
एनजीओ प्रतिनिधि सीताराम शर्मा ने मिशन वात्सल्य के अंतर्गत गठित ब्लॉक स्तरीय बाल संरक्षण समिति की संरचना, सदस्यों की भूमिकाओं, जिम्मेदारियों, रिपोर्टिंग प्रणाली एवं जिले में बाल संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़ों की जानकारी दी।
प्रशिक्षण में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राधेश्याम चौधरी ने बाल संरक्षण की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डालते हुए विद्यालयों को बाल मित्रवत एवं सुरक्षित बनाने, साथ ही प्रधानाचार्यों एवं एसएमसी अध्यक्षों के लिए बाल संरक्षण विषयक प्रशिक्षण आयोजित करवाने की आवश्यकता बताई।
कार्यक्रम में कैलाश चंद जाटव, मनोज भारद्वाज, जगत नारायण सहित अनेक ग्राम विकास अधिकारी एवं प्रशासक उपस्थित रहे।
इसी दौरान पंचायत समिति कार्यालय में संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का वाचन भी आयोजित किया गया, जिसमें कार्यालय के सभी कर्मचारी शामिल हुए।















































