लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।
भारत विकास परिषद वीर शिवाजी शाखा द्वारा महिला जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत हरी शेवा संस्कृत शिक्षक प्रशिक्षण विद्यालय में महिलाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संत मायाराम की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलन और सामूहिक वंदे मातरम् गायन के साथ हुई।
शिविर में आत्मरक्षा का प्रशिक्षण विनीता तापड़िया (धर्म जागरण समन्वय संयोजिका, चित्तौड़ प्रांत) द्वारा दिया जाएगा। वे महिलाओं को दैनिक जीवन में अपनाई जा सकने वाली आत्मरक्षा तकनीकों की जानकारी और उनका अभ्यास करवाएंगी। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और आपात स्थिति में स्वयं की सुरक्षा की क्षमता विकसित करना है।
कार्यक्रम में परिषद के पदाधिकारियों—अमित सोनी, रजनीकांत आचार्या, सुमित जागेटिया, सुभाष मोटवानी, कमलेश बोड़ाना, डॉ. रूपा पारीक—ने सहभागिता निभाई। विद्यालय के मोहनलाल ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि संस्था सचिव ईश्वरलाल असनानी और प्रधान श्यामलाल सांगावत ने संबोधन दिया। परिषद के प्रकल्पों की जानकारी वरिष्ठ सदस्य रजनीकांत आचार्या ने दी।
प्रकल्प प्रभारी डॉ. रूपा पारीक ने बताया कि शिविर में विद्यालय के 74 बालक एवं बालिकाओं को दंड विद्या, आत्मरक्षा तकनीक, स्वास्थ्य जागरूकता और संस्कारों से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। संत मायाराम ने शिविर का अवलोकन कर परिषद को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम का संचालन शाखा सचिव कमलेश बोड़ाना ने किया। अंत में शाखा अध्यक्ष सुभाष मोटवानी ने सभी का आभार व्यक्त किया। आयोजन में उमेश शर्मा, नवीन अग्रवाल, हुकुम सिंह पथरिया, हितेश तोषनीवाल, वर्षा मित्तल, सरिता जैन, रितु शर्मा, कोमल मोटवानी, खुशबू सोनी सहित कई सदस्यों का योगदान रहा।













































