लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
महावीर इंटरनेशनल, चित्तौड़गढ़ का सराहनीय कदम
चित्तौड़गढ़।
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, भेरड़ा (चित्तौड़गढ़) में महावीर इंटरनेशनल, चित्तौड़गढ़ की ओर से विद्यार्थियों को ऊनी स्वेटर और फुटवियर वितरित किए गए।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुबारक खान देशवाली ने बताया कि संस्था द्वारा ठंड के मौसम को देखते हुए छात्रों के लिए यह महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार द्वारा अभय सिंह संचेती (अध्यक्ष, महावीर इंटरनेशनल), चंद्र प्रकाश जैन (सचिव), रतन लाल हिंगड़, बसंती लाल मेहता, अमरकंठ उपाध्याय, रतन लाल तलेसरा सहित पूरी टीम का स्वागत व अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ के तरसेम सिंह, मंजू पोखरना सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
महावीर इंटरनेशनल ट्रस्ट द्वारा बच्चों की मुफ्त नेत्र जांच व इलाज तथा भविष्य में भी विद्यार्थियों की आवश्यकताओं के लिए सहयोग का आश्वासन दिया गया।













































