- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
लोकेशन-पीसांगन,अजमेर
स्थानीय संवाददाता-ओमप्रकाश चौधरी।
उत्कृष्ट कार्य के लिए तहसीलदार ने किया सम्मान
पीसांगन।
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 48 से 102 की समीक्षा के दौरान पीसांगन तहसीलदार भागीरथ चौधरी ने पाया कि बीएलओ किशनलाल शर्मा और जीतेन्द्र गैना द्वारा बीएलओ स्तर पर उत्कृष्ट कार्य किया गया है।
तहसीलदार चौधरी ने दोनों बीएलओ को बधाई देते हुए तहसील कार्यालय में सम्मानित किया और उनकी हौंसला-अफ़जाई की।
एईआरओ भागीरथ चौधरी ने बताया कि पीसांगन तहसील के अधिकांश भागों में परिगणना परिपत्रों का लगभग 60 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है।
उन्होंने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी लोकबंधु तथा ईआरओ एवं एसडीएम नसीराबाद देवीलाल यादव के मार्गदर्शन में नियत समय सीमा में 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया जाएगा।
- Advertisement -













































