लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
कोटखावदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई:
रिपोर्टर: सत्यनारायण चांदा | चाकसू
कोटखावदा पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए राहगीरों का अपहरण कर उनके मोबाइल लूटने वाले गैंग के सरगना दिलराज उर्फ डी.के. को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले 19 महीने पहले हुए एक अपहरण और लूट की वारदात से लेकर लगातार फरार चल रहा था।
पूरी घटना में आरोपी ने चाकसू क्षेत्र में एक युवक को सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ मारपीट की और उसका मोबाइल छीन लिया था। घटना के बाद से आरोपी भूमिगत हो गया था और पुलिस को चकमा देता रहा।
तकनीकी विश्लेषण से मिला सुराग
कोटखावदा थाना पुलिस टीम ने चाकसू और गरुड़वासी क्षेत्र के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की। साथ ही आरोपी से जुड़े बैंक खातों और मोबाइल गतिविधियों का तकनीकी विश्लेषण कर उसकी लोकेशन का पता लगाया गया। तकनीकी जानकारी और सटीक जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।
थाना अधिकारी भरत लाल मेहरा ने बताया कि आरोपी दिलराज उर्फ डी.के. राहगीरों को निशाना बनाकर उनका अपहरण और लूट की वारदातों को अंजाम देता था। उसकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में ऐसी वारदातों पर अंकुश लगेगा।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।



















































