लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
श्रीगंगानगर।
पूर्व मंत्री स्वर्गीय गुरमीत सिंह कुन्नर की पुण्यतिथि पर कल 15 नवंबर को पदमपुर व श्रीकरणपुर क्षेत्र में कई सामाजिक एवं विकास कार्यों से जुड़े लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
पदमपुर के ग्राम 25 बी.बी. स्थित उनके स्मारक स्थल पर सुबह 9:30 बजे कीर्तन, अरदास और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा। इसके बाद 11:30 बजे गांव 41 आरबी स्थित हर प्रभ आसरा सेवा समिति परिसर में रक्तदान शिविर तथा विधायक कोष से 10 लाख रुपये की लागत से बने महिला हॉल का लोकार्पण किया जाएगा।
इसके उपरांत दोपहर 2 बजे श्रीकरणपुर की स्वर्ग आश्रम गौशाला में विधायक कोष से 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित टिन शेड का लोकार्पण सांसद कुलदीप इंदौरा और विधायक रूपिंदर सिंह कुन्नर द्वारा किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान जिला प्रमुख दुलाराम इन्दलिया, उप जिला प्रमुख सुदेश मौर, श्रीकरणपुर नगरपालिका अध्यक्ष रमेश बंसल, पंचायत समिति प्रधान गोमती देवी, कांग्रेस कार्यकर्ता सहित कई जनप्रतिनिधि व पूर्व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
यह सभी कार्यक्रम स्वर्गीय गुरमीत सिंह कुन्नर की स्मृति में आयोजित किए जा रहे हैं, जिन्हें उनकी जनसेवा, सरल स्वभाव और विकास कार्यों के प्रति समर्पण के लिए आज भी याद किया जाता है।















































