लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
अजमेर। बिहार विधानसभा चुनाव से लौटे अजमेर के उपमहापौर नीरज जैन ने एनडीए की जीत को बिहारवासियों द्वारा विकास, सुशासन और स्थिरता पर जताए गए विश्वास का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह जनादेश भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और जनता के भरोसे की जीत है।
जैन ने कहा कि बिहार में विकास की रफ्तार लगातार बढ़ रही है और इसी का सुपरिणाम है कि जनता ने एक बार फिर एनडीए सरकार को चुना है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में केंद्र और राज्य की नीतियों को मिला अपार समर्थन आने वाले समय में बिहार के समग्र विकास को नई गति और दिशा देगा।
जैन ने एनडीए की इस जीत के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान को विशेष बधाई दी।
अंत में उन्होंने बिहार की संपूर्ण जनता को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएँ और अभिनंदन प्रेषित किए।
— नीरज जैन
उपमहापौर, नगर निगम अजमेर











































