लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सर्वे में भजनलाल सरकार को जनहितैषी और विकासोन्मुख बताया गया, जनता ने जताया भरोसा
समाचार:
जयपुर। (रूपनारायण सांवरिया)
राजस्थान की जनता ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार के कार्यों पर भरोसा जताया है। पब्लिक रिसर्च एंड एडवाइजरी सर्विसेज द्वारा कराए गए व्यापक सर्वेक्षण में यह सामने आया कि प्रदेशवासियों ने पानी, बिजली, रोजगार, उद्योग, निवेश और कृषि क्षेत्रों में सरकार के काम को सराहा है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि यह जनमत सरकार की पारदर्शी, जनहितैषी और विकासोन्मुख नीतियों की पुष्टि करता है। उन्होंने कहा कि “जनता का यह भरोसा और आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है, जो हमें और अधिक समर्पण से कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।”
सर्वे के अनुसार —
-
58% नागरिकों ने कहा कि पानी आपूर्ति व्यवस्था में सुधार हुआ है,
-
52% ने माना कि बिजली और बिलिंग प्रणाली बेहतर हुई है,
-
64% ने रोजगार और औद्योगिक माहौल को सकारात्मक बताया,
-
63% किसानों ने कृषि व किसान कल्याण योजनाओं की सराहना की।
राठौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार का हर निर्णय जनहित और सुशासन के लिए है। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं विधायक जितेंद्र गोठवाल ने भी जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह परिणाम भ्रष्टाचार मुक्त और सुशासित राजस्थान की दिशा में बढ़ते कदम का प्रतीक है।

















































