- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
कठूमर (अलवर)। रिपोर्टर – संजीव बंसल
तालुका विधिक सेवा समिति कठूमर के तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश उदय सिंह अलोरिया ने की।
शिविर में न्यायाधीश अलोरिया ने उपस्थित बच्चों, शिक्षकों और नागरिकों को विधिक जानकारी देते हुए मध्यस्थता, लोक अदालत, विधिक सहायता जैसी योजनाओं की जानकारी दी।
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट युधिष्ठिर मीना ने मूल अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में बताया, जबकि समिति सचिव रूचि शर्मा ने टोल फ्री नंबर 15100 व विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता तेजसिंह राठी, पीएलवी तालेश्वर प्रसाद, योगेश चौहान, विद्यालय निदेशक मनोज चौधरी, प्रिंसिपल राजेन्द्र भतरा सहित अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे।
- Advertisement -
















































